Google Analytics —— Meta Pixel

जब मैच जीतकर मुंबई लौटे विराट कोहली तो पत्नी अनुष्का ने एयरपोर्ट पर दिया खास सरप्राइज..

NEWSDESK
2 Min Read

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली सबसे पसंदीदा जोड़े में से एक माने जाते हैं। दोनों को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। विराट कोहली कोलकाता में थे जहां उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ डे नाइट टेस्ट मैच में हिस्सा लिया था। मैच की खास बात ये थी कि पहली बार गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया गया जिसमें भारत को जीत मिली।

मैच के बाद विराट कोलकाता से मुंबई लौट आए हैं जहां एयपोर्ट पर पत्नी अनुष्का ने उन्हें खास सरप्राइज दिया। दरअसल, अनुष्का खुद विराट को लेने एयरपोर्ट पर पहुंचीं। कार के अंदर विराट जैसे ही घुसे, अनुष्का को देख वो हैरान रह गए और जोर से गले लगा लिया। क्योंकि इससे पहले अनुष्का ने यह नहीं बताया था कि वह विराट को लेने एयरपोर्ट आ रही है।

विराट को बिना बताए एयरपोर्ट पर अनुष्का उनका इंतजार कर रही थीं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पति को देखते ही अनुष्का किस कदर खुश हो गईं। ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि विराट और अनुष्का अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। बीते दिनों दोनों भूटान में छुट्टियां मनाने गए थे। यहां से लौटते ही कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।

Share this Article