Google Analytics —— Meta Pixel

इंटरनेट पर रातों-रात छा गया Video, बुजुर्ग महिला ने गाया लता मंगेशकर का ये सुपरहिट गाना

NEWSDESK
2 Min Read

कई बार देश में इस तरह का टैलेंट देखने को मिल जाता है जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है। इस समय एक गरीब बूढ़ी औरत का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो लता मंगेशकर का एक गाना ‘इक प्यार का नगमा है’ गाती हुई नजर आ रही है। बता दें कि इस महिला ने इतनी शानदार आवाज में ये गाना गाया है कि लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद इसको काफी पसंद किया जा रहा है।

इस गाने की बात की जाए तो ये फिल्म शोर में फिल्माया गया था जो कि 1972 में रिलीज हुई थी। फेसबुक पर शेयर होने के बाद इस वीडियो को वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगा।

इसे अब तक 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 38,000 से अधिक बार शेयर किया गया है। साथ ही वीडियो को 40 हजार से अधिक लाइक्स भी मिले हैं। बता दें कि ऐसा कई बार होता है कि कुछ वीडियोज देखते ही देखते ट्रेडिंग बन जाते हैं और लोग फेमस हो जाते हैं।

लोग इस वीडियो को देखने के बाद काफी तारीफ कर रहे हैं और यहां तक कह रहे हैं कि ये महिला सिंगर्स से भी ज्यादा अच्छा गा रही है। आप सुनिए इस महिला का ये शानदार गाना…

Share this Article