Google Analytics —— Meta Pixel

अब प्रधानमंत्री की दौड़ में करीना…

NEWSDESK
1 Min Read

भंसाली की रामलीला छोड़ने के बाद करीना जल्द ही प्रकाश झा की फिल्म में एक राजनीतिज्ञ की भूमिका निभाएंगी। जिसमें वह अजय देवगन के साथ नजर आएंगी।

सूत्रों के अनुसार करीना कपूर प्रकाश झा की फिल्म में प्रधानमंत्री का किरदार निभाएंगी। प्रकाश झा की यह फिल्म साल के अंत तक रिलीज होगी। फिल्म में करीना कपूर के साथी कलाकार का किरदार निभा रहे अजय देवगन ने ही प्रकाश झा के सामने इस भूमिका के लिए करीना कपूर के नाम का प्रस्ताव रखा और प्रकाश झा भी तुरंत मान गए।

Share this Article