Google Analytics —— Meta Pixel

अक्षय की हाउसफुल 155 करोड़ के पार

NEWSDESK
1 Min Read

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में हाउसफुल 4 रिलीज हुई थी और इसने अब तक 9 दिनों में अच्छी कमाई कर ली है. 25 अक्टूबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं लेकिन इसका कलेक्शन अच्छा होता जा रहा है. फिल्म ने दूसरे शनिवार को 10 करोड़ का कलेक्शन किया है. डायरेक्टर फरहाद सामजी की फिल्म ने दूसरे वीकेंड में 18 करोड़ की कमाई की है जो कि इस साल रिलीज हुई ज्यादातर फिल्मों के दूसरे हफ्ते के कलेक्शन से काफी बेहतर है. रिपोर्ट की मानें तो 9 दिनो में हाउसफुल 4 ने करीब 155.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. मुंबई सर्किट में 10 दिनों में फिल्म की कमाई करीब 60 करोड़ रुपए हो जाएगी. वहीं, दिल्ली और यूपी में यह कलेक्शन 30 करोड़ के आसपास हो सकता है.

Share this Article