Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली के विवेक बिहार थाना क्षेत्र में बीड़ी को लेकर युवक की हत्या

News Desk
3 Min Read

दिल्ली। दिल्ली के विवेक बिहार थाना इलाके में एक युवक की मामूली विवाद में हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबित, बीड़ी को लेकर दो युवकों में विवाद हुआ था. एक युवक ने अपने दोस्त से बीड़ी मांगी थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई की एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी. वहीं लोगों ने हत्या के मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है.

पुलिस के मुताबिक 7 नवंबर को थाना विवेक विहार में एक पीसीआर कॉल मिली थी. जिसमें बताया गया कि शमशान घाट ज्वाला नगर के पास एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है और जांच करने पर वह मृत पाया गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो घटनास्थल पर यानि शमशान घाट ज्वाला नगर के बाहर एक लड़का मृत पाया गया. मृतक युवक की पहचान दिल्ली के कस्तूरबा नगर इलाके के रहने वाले 20 साल के सन्नी के रूप में हुई. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी नाक से खून निकल रहा था. घटनास्थल का क्राइम टीम ने निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को सब्जी मंडी मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया था. इसके अलावा मृतक का पोस्टमार्टम किया गया और शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया.

बीड़ी मांगने को लेकर हुई बहस
हत्या के मकसद की जांच करने के दौरान स्थानीय पूछताछ और विस्तृत जांच के बाद ज्वाला नगर गली नंबर एक के रहने वाले राजे की पहचान मुख्य संदिग्ध के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक सन्नी ने राजेश से बीड़ी मांगी थी. यह साधारण अनुरोध एक बहस में बदल गया जो हाथापाई तक पहुंच गया.

ज्वाला नगर में हत्या का खुलासा
विस्तृत जांच में यह खुलासा हुआ है कि झगड़े के दौरान दोनों को चोटें आईं. वहीं राजेश ने एक बड़ा पत्थर उठा कर सनी पर घातक हमला किया, जिससे सनी की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने केस दर्ज कर कथित राजेश को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

Share this Article