Google Analytics —— Meta Pixel

जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने ‘‘क्षमता निर्माण’’ पर कार्यशाला….

News Desk
1 Min Read

रायपुर: देश के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने जनजातीय चिकित्सकों के लिए क्षमता निर्माण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा 16 और 17 जनवरी 2026 को कान्हा शांति वनम, हैदराबाद, तेलंगाना में संपन्न हुई। केन्द्रीय जनजाति कार्यमंत्री जुएल ओराम ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में केंद्रीय राज्य जनजातीय कार्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके, विशेष रूप से उपस्थित थे।

यह कार्यशाला मुख्य रूप से जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु जनजातीय उपचारकर्ताओं के लिए क्षमता निर्माण पर केन्द्रित था। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, के सहयोग से राज्य के विभिन्न जनजातीय क्षेत्रों से 19 जनजातीय चिकित्सक शामिल हुए।

इस मौके पर केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के अपर सचिव श्री मनीष ठाकूर, वैज्ञानिक-डी, आईसीएमआर (मेडिकल) की डॉ. जया सिंह क्षत्री द्वारा संयुक्त रूप से आईसीएमआर-आरएमआरसीबीबी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।

Share this Article