Google Analytics —— Meta Pixel

महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, परिवार की जिम्मेदारियों में निभा रहीं सक्रिय भागीदारी….

News Desk
2 Min Read

रायपुर: राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित बलरामपुर जिले के पाढ़ी शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा जनमन पत्रिका का वितरण किया गया। इस दौरान ग्राम पस्ता की महिलाओं ने योजना से मिले लाभ साझा किए।

श्रीमती सुषमा ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त होने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता से उन्हें काफी सहूलियत मिल रही है। अब वे बच्चों की छोटी-छोटी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रही हैं और परिवार के खर्च में आर्थिक सहयोग भी कर रही हैं।

ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, परिवार की जिम्मेदारियों में निभा रहीं सक्रिय भागीदारी

इसी तरह श्रीमती संगीता ने कहा कि योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। वे सहायता राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई, दैनिक जरूरतों और भविष्य के लिए बचत में कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले वे पूरी तरह परिवार की आय पर निर्भर थीं, लेकिन अब योजना से आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती मिली है।

महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन को आसान बनाया है और अब वे परिवार की जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

Share this Article