Google Analytics —— Meta Pixel

झारखंड चुनाव से पहले RJD की बड़ी मांग,क्या JMM-Congress कर पाएगी पूरी?

News Desk
2 Min Read

राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने कहा कि राजद महागठबंधन का हिस्सा है। पार्टी किसी भी दल से कमजोर नहीं है। कोल्हान समेत पूरे झारखंड में हमारा कार्यकर्ता है, लेकिन हम चुनाव नहीं लड़ते है। झामुमो-कांग्रेस का पिछलग्गु बनकर पार्टी को मजबूत नहीं कर सकते है।

राजद नेताओं ने कहा कि क्योंकि जब हम चुनाव ही नहीं लड़ेंगे और अपना विधायक ही नहीं बनाएंगे तो पार्टी कहां से मजबूत होगी। इसलिए, इस बार विधानसभा चुनाव में झारखंड में कम से कम हम 24 सीट और कोल्हान के तीनों जिले में एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे।

हमारे कार्यकर्त्ता 24 कैरेट वफादार- RJD नेता 

राजद नेताओं ने कहा कि राजद कार्यकर्त्ता 24 कैरेट वफादार होते है। इसलिए, महागठबंधन दलों के उम्मीदवार जीत जाते है। हम इन्हें विधायक और सांसद बना देते है, लेकिन हमें मेयर की सीट भी नहीं देते है। इसलिए, अब पिछलग्गु नहीं बराबरी का दर्जा चाहिए।

शुक्रवार को आदित्यपुर के ऑटो कलस्टर सभागार में राजद का 28वां स्थापना दिवस प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में मनाया गया। इस मौके पर सौ पाउंड का केक काटा गया। स्थापना दिवस पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से पुरेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

वहीं, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सीएम चंपई सोरेन की जीत सुनिश्चित करने को लेकर निगम क्षेत्र के सभी वार्ड में सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का संचालन देवप्रकाश देवता ने की।

कार्यक्रम में इन लोगों की रही मौजूदगी

मौके पर प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव, राजेश यादव, देवप्रकाश, उदित यादव, शिक्षाविद श्रीराम यादव, एसडी प्रसाद, कुमार बिपीन बिहारी प्रसाद, कैप्टन सुखदेव प्रसाद, मनोज चौरसिया, उमाशंकर राम, प्रभाष झा, आरके अनिल, पुष्पा सिंह, कार्तिकचंद्र साहू, लक्ष्मण पासवान, श्याम कुमार, अयोध्या गिरी, विमल दास, संजय शर्मा, दिलीप मंडल आदि उपस्थित थे।

Share this Article