Google Analytics —— Meta Pixel

पत्नि ने दर्ज कराया पति के खिलाफ रेप का मामला

News Desk
2 Min Read

भोपाल। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत उसके पति के खिलाफ ज्यादती का मामला कायम किया है। पारिवारिक विवाद के कारण दंपति के तलाक का केस कोर्ट चल रहा था, इसी दौरान पति ने पत्नी घर जाकर उसके साथ जर्बदस्ती कर डाली। पुलिस के अनुसार अशोका विहार कॉलोनी में रहने वाली 31 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका अपने पति से तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। बीती 27 सितंबर को वह अपने घर पर अकेली थी, उसी दौरान उसका पति घर पर आ धमका और उसे अकेला पाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबध बना डाले। ज्यादती के बाद आरोपी पति घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी देकर चला गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी पति लगातार उस पर संबध बनाने का दबाव बनाने लगा और उसकी बात न मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी देता था। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत कर दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मामला जमानती धाराओं के तहत दर्ज होने के चलते आरोपी पति को नोटिस पर छोड़ दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Share this Article