Google Analytics —— Meta Pixel

विराट की जगह RCB का नया कप्तान कौन होगा? IPL 2025

News Desk
3 Min Read

RCB New Captain 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन यानी आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है. हालांकि, कुछ टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने अभी तक अपने कप्तान का नाम फाइनल नहीं किया है. इसी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) भी शामिल है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक बार फिर विराट कोहली आरसीबी की कमान संभालेंगे. हालांकि, इस बीच नए कप्तान को लेकर एक नया नाम सामने आया है. 

आईपीएल 2024 में दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस आरसीबी के कप्तान थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 की नीलामी में इस खिलाड़ी को नहीं खरीदा. जब आरसीबी ने प्लेसिस को रिलीज किया था, तभी से विराट के कप्तान बनने की खबर आने लगी थी. हालांकि, टीम में एक और युवा खिलाड़ी है, जो आगे कई साल तक टीम को लीड कर सकता है. आरसीबी ने विराट के साथ इस खिलाड़ी को भी रिटेन किया था. इस युवा खिलाड़ी का नाम रजत पाटीदार है. 

रजत पाटीदार मौजूदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए शानदार फॉर्म में हैं. अपनी पिछली पांच पारियों में पाटीदार ने 78, 62, 68, 4 और 36 का स्कोर किया है. पाटीदार ने अपने दमदार खेल से आरसीबी में तीन नंबर की पोजीशन अपने नाम कर ली है. एक बेहतरीन बल्लेबाज के अलावा वो एक शानदार कप्तान भी हैं. मौजूदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने इसे साबित भी किया है. 

विराट कोहली की बात करें तो वह काफी लंबे समय तक आरसीबी के कप्तान रहे. हालांकि, 2022 में उन्होंने खुद से कप्तानी छोड़ दी थी. इसके बाद ही आरसीबी ने फाफ डु प्लेसिस को कमान सौंपी थी. हालांकि, ऑक्शन से पहले खबर थी कि आरसीबी केएल राहुल को खरीदेगी और उन्हें ही कप्तान बनाएगी, लेकिन नीलामी में ऐसा कुछ नहीं हुआ, जबकि केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 14 करोड़ रुपये में ही खरीदा. 

आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी की टीम- विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेज़लवुड, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी नगिदी, अभिनंदन सिंह और मोहित राठी. 

Share this Article