Google Analytics —— Meta Pixel

कौन हैं वो दो नेता, जिन्हें छत्तीसगढ़ से कांग्रेस भेज रही राज्यसभा, स्थानीय नेताओं पर पार्टी को भरोसा नहीं?

NEWSDESK
1 Min Read

राज्यसभा चुनाव (rajaya sabha elections news) में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ में बाहरी लोगों पर भरोसा जताया है। कांग्रेस कोटे से दो सीटें छत्तीसगढ़ में खाली हो रही हैं। नामों की घोषणा के साथ ही स्थानीय नेताओं की उम्मीद पर पानी फिर गया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से बाहरी लोगों को मौका दिया है। इसके बाद छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में प्रदेश के लोगों की उपस्थिति भी कम हो जाएगी। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को राज्यसभा भेज रही है।

Share this Article