Google Analytics —— Meta Pixel

एनएबीएल और क्यूसीआई के मंच से नई दिल्ली में मिला पश्चिम क्षेत्र को महत्वपूर्ण प्रमाण-पत्र

News Desk
2 Min Read

भोपाल : नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग कॉलिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL) और क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया (QCI) के मंच सोमवार को इंदौर पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की टीम को महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र मिला। यह प्रमाण पत्र नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग कालिब्रेशन लेबोरेटरीज गुरुग्राम के सीईओ एन. वेंकटेश्वरन ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी व NABL शाखा सीईओ आर.के. नेगी को नई दिल्ली में प्रदान किया। NABL के प्रमाणित लैब के देशभर के संचालकों, पदाधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में पश्चिम क्षेत्र कंपनी को आमंत्रित किया गया था। इसी दौरान पश्चिम क्षेत्र कंपनी को यह सम्मान मिला। पश्चिम क्षेत्र कंपनी की ओर से नेगी ने अनुभव सांझा किए एवं टीम के साथ प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इंदौर की टीम को इस उपलब्धित पर प्रबंध निदेशक सुरजनी सिंह एवं मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बधाई दी है। उल्लेखनीय हैं कि पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की टेस्टिंग लैब इंदौर, टेस्टिंग लैब उज्जैन एवं निम्न दाब मीटर टेस्ट लैब इंदौर नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग कॉलिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL) से प्रमाणीकृत हैं। वर्तमान में केंद्र शासन एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में लगने वाली विद्युत सामग्री का गुणवत्ता परीक्षण इसी श्रेणी के लैब से किया जाना अनिवार्य किया गया है।

Share this Article