Google Analytics —— Meta Pixel

झारखंड के कई जिलों में मौसम का परिवर्तन, अलर्ट और सावधानी की सलाह

News Desk
2 Min Read

झारखंड में आज फिर से मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है। आज पूरे झारखंड के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। किसानों के लिए भी विशेष चेतावनी जारी की गई है। 

झारखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

शनिवार को झारखंड में अधिकांश जगहों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है जबकि निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी के अलावे दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग की नई जानकारी

आईएमडी ने कहा कि कम दबाव प्रणाली से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण झारखंड के मौसम पर भी असर डाल सकता है। जिससे भारी बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना बढ़ गई है। आम लोगों और किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

ओडिशा के कई जिलों में भी भारी बारिश की संभावना

आगामी 20 अगस्त तक ओडिशा में विभिन्न स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा जारी रहने की संभावना होने की जानकारी भुवनेश्वर क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश भर में वर्षा होगी।
 

Share this Article