Google Analytics —— Meta Pixel

भारी बारिश के कारण MCD स्कूल की गिरी दीवार, दो घायल

News Desk
2 Min Read

दिल्ली के दिचाओन इलाके में भारी बारिश के कारण एक एमसीडी स्कूल की दीवार और एक उखड़े हुए पेड़ के गिरने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारी बारिश के कारण एक पुराना और बड़ा नीम का पेड़ उखड़ गया।

पेड़ स्कूल की दीवार के साथ मोटरसाइकिल सवार पर गिरा

एमसीडी स्कूल की दीवार पर गिर गया और यह उखड़ा हुआ पेड़ स्कूल की दीवार के साथ दो मोटरसाइकिल सवारों पर गिर गया, जो बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे थे।।

घायलों की पहचान राजेश (25) और अशोक कुमार यादव (32) के रूप में हुई है और उन्हें पीसीआर द्वारा राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। घटना में दोनों मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गयीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों घायल व्यक्तियों को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई अच्छी खासी बारिश

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हुई, जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी के कुछ स्थानों पर यातायात जाम और जलजमाव हो गया। आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे से रात 10.30 बजे तक दिल्ली के कुछ हिस्सों जैसे पालम में अच्छी खासी बारिश हुई।

Share this Article