Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ रायपुर में बहुत खूबसूरत प्रियदर्शनी मूर्ति जो बहुत ही आकर्षित करती है आइये देखते है कहा कहा है ये छबिया

NEWSDESK
2 Min Read

विवेकानंद सरोवर : ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब (अब स्वामी विवेकानंद सरोवर) के बीचोबीच स्थित उद्यान में स्थापित स्वामी विवेकानंद 37 फीट ऊंची प्रतिमा बनी हुई है। जिसका नाम मूर्तियों का सबसे बड़ा नमूना होने के कारण लिम्का बुक में दर्ज है। इस तालाब में बचपन में स्वामी विवेकानंद दोस्तों के साथ नहाते थे। स्वामी जी का ज्यादातर बचपन रायपुर में ही बीता था। इसी के चलते यहां इनकी प्रतिमा स्थापित की गई। इसका अनावरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अप्रैल 2005 में किया था। अब ये स्थान टूरिज्म स्पॉट के रूप में विकसित हो रहा है।

सूर्य नमस्कार प्रतिमा :योगियों की ये मूर्तियां राजधानी रायपुर के गौरवपथ पर स्थापित की गई हैं। यहीं पास में मुख्यमंत्री निवास है, शहर का जाना-माना गांधी-नेहरू उद्यान भी यहीं है। गौरवपथ शहर के प्रमुख मार्गों में से एक है, जिससे होकर बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। निश्चय ही योगियों की ये मूर्तियां लोगों को प्रेरित करती होंगी। छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों, गांवों और बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए ये मूर्तियां आकर्षण का केंद्र होती हैं। सुबह घूमने निकले लोगों के मन को ये योगी ऊर्जा से भर देते हैं। कोरोना काल में तो ये मूर्तियां लोगों को बड़ा संदेश दे रही हैं।

तेलीबांधा चौक से मेक इन इंडिया का शेर

पुरखौती मुक्तांगन

नवंबर 2006 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय ए पी अब्दुल कलाम द्वारा उद्घाटन किया गया यह आनंदित उद्यान छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की एक झलक देता है| चित्र के अनुसार यहाँ छत्तीसगढ़ के जीवंत खजाने पर विभिन्न लोक कलाएं, अद्भुत, परिप्रेक्ष्य प्रदान करते हुए आदिवासियों के जीवन-संबंधी प्रदर्शन है ।

Share this Article