UPSSSC PET 2023: यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा को उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा माना जाता है. यूपी में सरकारी नौकरी के लिए होने वाली इस परीक्षा में इस साल 20 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे (Sarkari Naukri Exam). इसके लिए राज्य के 35 जिलों में 1000 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जानिए UPSSSC PET 2023 परीक्षा कब होगी, इसका एग्जाम पैटर्न क्या है और इसके लिए क्या तैयारियां की जा रही हैं.
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 28 और 29 अक्टूबर 2023 को पीईटी यानी प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा आयोजित करेगा. इस परीक्षा के लिए 20 लाख युवाओं ने आवेदन किया है. यूपीएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में होगी. इसके लिए परीक्षा केंद्र तय किए जा चुके हैं.
यूपीएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी ही उत्तर प्रदेश सरकार की ग्रुप सी और डी पोस्ट्स के लिए आवेदन कर सकते हैं (Jobs in UP). आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह सिर्फ अहर्ता परीक्षा है. इसमें पास होने मात्र से किसी को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी (Sarkari Naukri). UPSSSC PET 2023 परीक्षा से जुड़ी सभी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं.
कब और कितने बजे होगी परीक्षा?
यूपीएसएससी पीईटी परीक्षा 28 व 29 अक्टूबर 2023, (शनिवार व रविवार) को होगी. इसके लिए उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में 1058 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. सरकारी नौकरी की यह परीक्षा दो पालियों में होगी- सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर में 3 बजे से शाम के 5 बजे तक. एक पाली में 05 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है.
किन 35 जिलों में होगी UPSSSC PET 2023 परीक्षा?
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा वाराणसी, उन्नाव, सीतापुर, शाहजहांपुर, रायबरेली, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मिर्जापुर, मेरठ, सुल्तानपुर, मथुरा, लखनऊ, खीरी, कानपुर नगर, सहारनपुर, झांसी, जालौन, हरदोई, गोरखपुर, गोंडा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, देवरिया, बुलंदशहर, बिजनौर, बस्ती, बरेली, बाराबंकी, बांदा, बदायूं, आजमगढ़, अयोध्या, अलीगढ़ और आगरा में होगी.
UPSSSC PET 2023 परीक्षा पैटर्न क्या है (UPSSSC PET Exam Pattern)?
पीईटी परीक्षा में 2 घंटों में 100 सवाल अटेंप्ट करने होंगे. इसमें सही जवाब पर निशान लगाना होगा. हर गलत जवाब पर 1/4 मार्क्स कटेंगे. इनमें भारत के इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, अंकगणित, सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी, सामाजिक विषय, 2 गद्यांश, 2 ग्राफ और 2 तालिकाओं के 10वीं स्तर के सवाल पूछे जाएंगे.
परीक्षा केंद्र पर रहेगी सख्ती
1- आयोग ने अपनी वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध करवा दिए हैं. उसी पर परीक्षा का समय और केंद्र का नाम दर्ज है.
2- एक पाली में 05 लाख अभ्यर्थी रहेंगे. ऐसे में सड़क पर भीड़ होने की आशंका है. समय से थोड़ा पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की कोशिश करें. एडमिट कार्ड और 1 फोटो आईडी साथ लेकर जाएं.
3- अपने साथ कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस न लेकर जाएं. मोबाइल फोन भी प्रतिबंधित है. किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 घंटे पहले पहुंचें.
परीक्षा के लिए तैयार है प्रशासन
आयोग ने परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. अफसरों को रेलवे पुलिस, जिला पुलिस व रोडवेज से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जिन जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहां सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी लेंगे. सड़कों पर भीड़ व अराजकता से बचने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे.

