Google Analytics —— Meta Pixel

UPSC NDA 2 Admit Card 2023 RELEASED: यूपीएससी एनडीए 2 का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

NEWSDESK
2 Min Read

UPSC NDA 2 Admit Card 2023 RELEASED at upsconline.nic.in: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज UPSC NDA 2 Admit Card 2023 जारी कर दिया है. UPSC NDA 2 Exam में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीधे इस लिंक upsc.gov.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड (Admit Card) देख सकते हैं.

UPSC NDA 2 Admit Card 2023 RELEASED: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानी 11 अगस्त, 2023 को UPSC NDA 2 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जो भी उम्मीदवार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II), 2023 के लिए उपस्थित होंगे, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड (UPSC NDA 2 Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड 11 अगस्त से 3 सितंबर 2023 तक उपलब्ध रहेगा.

लिखित परीक्षा 3 सितंबर, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इस बार परीक्षा के जरिए दोनों संस्थानों में 395 रिक्तियां भरी जाएंगी. पंजीकरण प्रक्रिया 17 मई को शुरू हुई और 6 जून, 2023 को समाप्त हुई. इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

UPSC NDA 2 Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड
UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध UPSC NDA 2 Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका UPSC NDA 2 Admit Card 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
UPSC NDA 2 Admit Card 2023 चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

 

Share this Article