Google Analytics —— Meta Pixel

UPSC EPFO Result 2023 OUT: यूपीएससी ने जारी किया EPFO 2023 का रिजल्ट, आसानी से यहां करें चेक

NEWSDESK
2 Min Read

UPSC EPFO Result 2023 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (UPSC EPFO Result 2023) जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सीधे इस लिंक upsc.gov.in के जरिए रिजल्ट (UPSC EPFO Result) देख सकते हैं.

UPSC EPFO Result 2023 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में 577 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (UPSC EPFO Result 2023) जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने UPSC EPFO Recruitment 2023 के लिए आवेदन किया था और परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह भर्ती अभियान एनफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट ऑफिसर (EO/AO) के पद के लिए 418 रिक्तियों और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पद के लिए 159 रिक्तियों के लिए आयोजित किया जा रहा है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इन लिंकों https://www.upsc.gov.in/sites/defaul और https://upsc.gov.in/sites/default पर क्लिक करके भी UPSC EPFO Result 2023 चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी रिजल्ट (UPSC EPFO Result) देख सकते हैं. UPSC ने सूचित किया है कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन फॉर्म (DAF) जमा करना आवश्यक है, ऐसा नहीं करने पर उम्मीदवारी खारिज कर दी जाएगी. DAF ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) upsconline.nic.in पर उपलब्ध होगा और इसे जमा करने का कार्यक्रम उचित समय पर घोषित किया जाएगा.

इसमें कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्वीकृत उम्मीदवारों के अंक घोषित किए जाएंगे. लिखित परीक्षा 2 जुलाई को आयोजित की गई थी. DAF जमा करने के बाद योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा.

UPSC EPFO Result 2023 ऐसे करें चेक
UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां UPSC EPFO Result 2023 लिखा हो.
एक PDF फाइल खुलेगी.
अपना रोल नंबर चेक करें.
UPSC EPFO Result 2023 देखें और इसे सेव करें.

Share this Article