Google Analytics —— Meta Pixel

UP : पत्नी के चरित्र पर शक होने पर पिता ने दो नाबालिग बेटियों को मार डाला…

NEWSDESK
1 Min Read

पुलिस ने गौतमबुद्धनगर में कथित तौर पर अपनी दो नाबालिग बेटियों की हत्या करने वाले पिता को दबोच लिया है। बेटियों में से एक की उम्र सात साल और दूसरी की उम्र महज ढाई साल है। आरोपी पिता का नाम हरीश सोलंकी है।

मिली जानकारी के अनुसार , गुरुवार शाम को हरीश शराब पीकर घर पहुंचा। इसके बाद पत्नी से उसका झगड़ा हो गया । झगड़े के कारण पत्नी चार साल के बेटे को लेकर मकान मालिक के यहां चली गई। घर में हरीश दोनों बेटियों के साथ रह गया। रात में मौका पाकर हरीश ने एक बेटी की दीवार से सिर मारकर, जबकि दूसरी बेटी की ईंट से सिर कुचल कर हत्या कर दी। पत्नी जब सुबह घर पहुंची तब घटना का खुलासा हुआ।

Share this Article