Google Analytics —— Meta Pixel

दो गुटों में झड़प के दौरान हुई गोलीबारी, दो की मौत, छह घायल

News Desk
1 Min Read

अमेरिका में टेक्सास के राउंड रॉक इलाके के ओल्ड सेटलर्स पार्क में गोलीबारी की घटना हुई है।शनिवार की रात को उस समय गोलीबारी शुरू हो गई जब लोग जूनटींथ उत्सव में भाग ले रहे थे। उत्सव के दौरान दो गुटों में लड़ाई शुरू हो गई और अचानक गोलीबारी की गई।हमलावर ने भीड़ पर भी गोली चलाई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इस गोलीबारी में दो बच्चे समेत कम से कम छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों की हालत गंभीर है।अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ितों को ऑस्टिन से लगभग 19 मील (30 किलोमीटर) उत्तर में राउंड रॉक के ओल्ड सेटलर्स पार्क में जूनटीनथ समारोह के दौरान शनिवार रात 11 बजे से कुछ समय पहले गोली मारी गई। यह घटना टेक्सास के एक पार्क में हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। राउंड रॉक पुलिस विभाग इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Share this Article