Google Analytics —— Meta Pixel

निजी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत, हादसे में दो की जान गई, कई घायल

News Desk
2 Min Read

पंजाब के अमृतसर में ब्यास पुल पर वीरवार को भयानक हादसा हो गया। पुल के ऊपर सवारियों से भरी प्राइवेट बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल है। जब हादसा हुआ तो वहां चीख-पुकार मच गई। टक्कर के बाद निजी बस के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद वहां ट्रैफिक जाम लग गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक अमृतसर के ब्यास पुल पर दोपहर 12 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली और बस की टक्कर हो गई। बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रॉली ईंटों से भरी थी। बस अमृतसर से जालंधर जा रही थी। वहीं ट्रॉली भी अमृतसर से जालंधर की तरफ जा रही थी। हादसा इतना भयंकर था कि जोरदार टक्कर के बाद दो लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट की खबर के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और बस की बॉडी तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं हादसे में कई सवारियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

घायलों को ब्यास अस्पताल और कुछ लोगों को बाबा बकाला साहिब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की वजह से पूरा रास्ता जाम हो गया है। वहीं बस भी चकनाचूर हो गई। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Share this Article