Google Analytics —— Meta Pixel

एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में सुरक्षा पर तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने खुद को मारी गोली

News Desk
2 Min Read

कोरबा। एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में सुरक्षा पर तैनात त्रिपुरा राइफल्स के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले में जांच कर रही है। एसईसीएल की खदानों में सुरक्षा के लिए त्रिपुरा राइफल्स बटालियन को तैनात किया गया है।

इसके जवान आजाद सिंह की शुक्रवार रात खदान की सुरक्षा में ड्यूटी लगी थी। जवान ने खदान के कोल स्टॉक नंबर 29 के पास अपनी सर्विस राइफल एक-47से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही त्रिपुरा राइफल्स व एसईसीएल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा मौके पर पहुंचे।

मामला गंभीर होने से घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। खदान में इस तरह की यह पहली घटना है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। थाना प्रभारी शर्मा के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

आजाद सिंह मूलतः राजस्थान का रहने वाला था। जेआरसी क्लब कुसमुंडा में त्रिपुरा राइफल के जवानों का अस्थाई कैंप है, वर्तमान में आजाद भी वही रहता था। उसके साथियों के अनुसार पत्नी के साथ पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी सनीश ने बताया कि कि साल में उसे तीन बार अवकाश भी दिया गया था।

Share this Article