Google Analytics —— Meta Pixel

जगदलपुर में दर्दनाक हादसा: दलपत सागर में कार डूबने से एनएमडीसी के तीन कर्मचारियों की मौत

News Desk
1 Min Read

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दलपत सागर में बुधवार की देर रात हुई कार दुर्घटना में एनएमडीसी स्टील प्लांट नगरनार के तीन कर्मचारी की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार देर रात अनियंत्रित कार दलपत सागर में जा घुसी। कार सवार अनुराग मसीह– आशीष नगर, रिसाली भिलाई, सोहेल राय– 24 परगना, बारासात कलकत्ता, देवीदत्त–भनपुरी, रायपुर मारे गए। सभी की उम्र लगभग 35 वर्ष है। देर रात में पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया पर जब तक कार को तालाब से निकाला गया, तब तक कार सवार तीनों युवक मारे जा चुके थे।

Share this Article