Google Analytics —— Meta Pixel

देशभक्ति के रंग में रंगा शाजापुर, तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हजारों विद्यार्थी एवं प्रशासन

News Desk
1 Min Read

 शाजापुर ।   शहर में बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में हजारों विद्यार्थी हाथों में तिरंगा झंडा थाम कर शामिल हुए। विद्यार्थियों के साथ ही विभिन्न समाजजन और संगठन के लोग भी इस यात्रा में शामिल हुए। जिला प्रशासन के विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा रैली शहर के स्टेडियम ग्राउंड से शुरू हुई और एबी रोड से होकर बस स्टैंड, नई सड़क, बड़ा चौक, मगरिया होकर उत्कृष्ट स्कूल मैदान पहुंची। यहां पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रैली को संबोधित किया गया।

शहर में विभिन्न समाज और संगठनों द्वारा जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया। रैली में विधायक अरुण भीमाबद, कलेक्टर ऋजु बाफना, एसपी यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ संतोष कुमार टैगोर सहित आला अधिकारी भी शामिल रहे।

Share this Article