Google Analytics —— Meta Pixel

कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों लोगों ने इंद्रावती और शबरी नदी में लगाई आस्था की डुबकी

News Desk
2 Min Read

जगदलपुर। बस्तर जिले में वार्षिक कार्तिक पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने इंद्रावती एवं अन्य नदियों में आस्था की डुबकी लगाई। कई गांवों में पूजा विधान का भी आयोजन किया गया। बस्तर संभाग में भी कार्तिक पूर्णिमा पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई गई।आज सूर्योदय से पूर्व बस्तर जिले में स्थित इंद्रावती नदी के जगदलपुर घाट एवं चित्रकोट घाट पर पुण्य स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। नदी से पवित्र जल लाकर मंदिरों में देवी देवताओं का अभिषेक भी किया गया। सुकमा जिले में शबरी नदी और बीजापुर जिले में इंद्रावती नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मंगडूकचौरा, डोंगम, कादुंलगुड़ा में आयोजित पूजा कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने भगवान कार्तिक की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए लोगों को कार्तिक पूर्णिमा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधाशरण तिवारी, मनोहर तिवारी, रजनीश पानीग्राही, मंडल भाजपा अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास, सतीश सेठिया, राधे सेठिया, विनोद सेठिया, लखीधर बधेल, राम केसरी, उदय दुबे, पुजारी रविनाथ, रूपेश समरथ, रमेश ठाकुर, डमरू पटेल, सुखधर एवं जनमानस उपस्थित थे।

Share this Article