Google Analytics —— Meta Pixel

अगले 5 दिन तक नहीं होगी बिजली आपूर्ति, इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

News Desk
1 Min Read

भिलाई: भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के नगर विद्युत अभियांत्रिकी विभाग वार्षिक संधारण योजना 2024-25 के अंतर्गत टाउनशिप में विद्युत संधारण एवं अनुरक्षण कार्य किए जा रहे हैं। विद्युत व्यवस्था के समुचित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि ब्रेकडाउन कम हो और व्यवस्था की दक्षता बढ़े। 

इस कार्य के लिए 19 नवंबर से 23 नवंबर के बीच टाउनशिप में सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस वार्षिक संधारण योजना के अंतर्गत सबस्टेशन, टैपिंग, डीपी एवं संधारण, ओवर हॉलिंग, ओवरहेड लाइनों का संधारण, जिपर टाइट करने आदि कार्य किए जाएंगे। 

प्रभावित क्षेत्र

  • 19 नवंबर 24 को रूआबांधा और रिसाली सेक्टर,
  • 20 नवंबर 24 को डायरेक्टर बंगला और सेक्टर-9,
  • 21 नवंबर 24 को सेक्टर-6 का एक तिहाई हिस्सा,
  • 22 नवंबर 24 को सेक्टर-1,
  • 23 नवंबर 24 को सेक्टर-6 का एक तिहाई हिस्सा और बीएमडीसी क्षेत्र।
Share this Article