Google Analytics —— Meta Pixel

अगले 3 दिन लगातार बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज आंधी

News Desk
1 Min Read

रांची। मानसून की धीमी गति के बीच शनिवार से तीन दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 जून से एक जुलाई तक राज्य के सभी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को भी कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है।इस बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा बन गया है। इसका प्रभाव भी धनबाद पर दिखने का अनुमान है। गर्जन और तेज हवाओं का झोंका आ सकता है। इसकी रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा तक रहेगी। वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। शनिवार से बारिश शुरू होने से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। मानसून की बारिश को लेकर गुरुवार को भी इंतजार होता रहा पर बारिश नहीं हुई। दिनभर बादल आते-जाते रहे और कहीं-कहीं चंद मिनटों के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से शाम में उमस और बढ़ गई। 

Share this Article