Google Analytics —— Meta Pixel

The Jain Sisters एक ही नोट्स से 2 बहनों ने की UPSC की तैयारी, बड़ी को ऐसे मिली तीसरी तो छोटी ने हासिल की 21वीं रैंक

NEWSDESK
1 Min Read

दिल्ली की रहने वाली अंकिता जैन (Ankita Jain) और वैशाली जैन (Vaishali Jain) ने एक ही नोट्स से यूपीएससी एग्जाम (UPSC Exam) की तैयारी की, हालांकि इसके बावजूद बड़ी बहन अंकिता को तीसरी रैंक मिली, जबकि छोटी बहन वैशाली ने 21वीं रैंक हासिल की.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने पिछले महीने सिविल सेवा एग्जाम 2020 (CSE Exam 2020) के नतीजे घोषित किए थे, जिसमें बिहार के शुभम कुमार टॉपर रहे. वहीं दिल्ली की रहने वाली अंकिता जैन (Ankita Jain) ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि उनकी छोटी बहन वैशाली जैन (Vaishali Jain) को 21वीं रैंक मिली. इसके साथ ही दोनों ने आईएएस अफसर (IAS Officer) बनने का सपना पूरा किया.

एक ही नोट्स से दोनों बहनों ने की तैयारी

खास बात है कि अंकिता जैन (Ankita Jain) और उनकी छोटी बहन वैशाली जैन (Vaishali Jain) ने एक ही नोट्स से यूपीएससी एग्जाम की तैयारी की. दोनों ने अपनी जर्नी के दौरान एक-दूसरे को प्रेरित करने में मदद की. हालांकि इसके बावजूद बड़ी बहन अंकिता को तीसरी रैंक मिली, जबकि छोटी बहन वैशाली ने 21वीं रैंक हासिल की.

Share this Article