Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली-एनसीआर का दम निकाल रही गर्मी, कोरोना के बाद पहली बार श्मशान घाट पर लग रहीं कतारें

News Desk
2 Min Read

नई दिल्ली । भीषण गर्मी में दिल्ली-एनसीआर दम तोड़ने लगे हैं। गर्मी से हालात कुछ ऐसे हैं कि राष्ट्रीय राजधानी के निगमबोध घाट पर शवों की कतारें लगी हुई हैं। जिसमें बुजुर्गों के शवों की संख्या अधिक है। दिल्ली के निगम बोध घाट पर कल रिकॉर्ड 95 शवों का दाह संस्कार हुआ। घाट प्रबंधन से जुड़े लोगों के अनुसार यह कोरोना महामारी के दौर के बाद का नया रिकॉर्ड है। आज भी शवों की कतारें लगी हुई हैं। बता दें कि आम तौर पर कश्मीरी गेट स्थित निगमबोध घाट पर 40 से 50 शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है, जबकि कोरोना के दौरान यह संख्या 100 से अधिक पहुंच गई थी। अप्रैल 2021 में एक दिन यहां 107 शव आए थे। अब भीषण गर्मी भी उसी तरह का कहर ढा रही है। निगम घाट के प्रबंधक सुमन गुप्ता के अनुसार हाल के दिनों में शवों की संख्या अधिक हुई है और इसमें गर्मी की चपेट में आकर दम तोड़ने वालों की संख्या अधिक है। वहीं पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी श्मशान घाट समिति के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि दिन में 7-8 शव आते हैं। अभी तक 18 जून को सबसे अधिक 13 शवों का अंतिम संस्कार हुआ था। 19 जून को अभी तक (दोपहर 1 बजे से पहले तक) 12 शवों का अंतिम संस्कार हो चुका है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक साल हर महीने में 210-230 शवों का अंतिम संस्कार होता है।

Share this Article