Google Analytics —— Meta Pixel

पटना में अपराधियों का आतंक, 2 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग से फैली सनसनी

News Desk
2 Min Read

बिहार की राजधानी पटना में 11 अक्टूबर की सुबह-सुबह क्राइम का करंट बढ़ता दिखाई दिया. शुक्रवार की सुबह दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दो लोगों को गोलियों से भून डाला. जिसमें एक की मौत हो गई. वहीं, दूसरे का इलाज अस्पताल में जारी है. घायल शख्स की भी हालत नाजुक बताई जा रही है. अपराधियों ने शाहपुर थाना क्षेत्र के उसरी खुर्द के पास इस वारदात को अंजाम दिया है.

मृतक का नाम कनौजी शाह बताया जा रहा है. घायल का नाम राजू मांझी है. मिली जानकारी के अनुसार, वारदात 11 अक्टूबर, 2024 दिन शुक्रवार की सुबह तकरीबन 6 बजकर 30 मिनट हुई. बताया जा रहा है कि अपराधी आए और एक के बाद एक गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. सबसे पहले कनौजी शाह को चार गोलियां मारी, उसके बाद राजू पर भी गोली बरसाईं. जिसमें राजू घायल हो गया और कनौजी शाह के इलाज के दौरान मौत हो गई.

पुलिस को घटना की जानकारी काफी देर बाद मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस वारदात वाली जगह पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. घटना की दानापुर एएसपी ने पुष्टि की. उन्होंने कहा कि कनौजी शाह की मौत हो चुकी है. जबकि राजू मांझी पीएमसीएच में भर्ती है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और हत्या के पीछे के विवाद का पता लगा रही है.

Share this Article