Google Analytics —— Meta Pixel

अनंत अंबानी की शादी में सुधा मूर्ति की सादगी ने लूटी महफिल, तस्वीर वायरल हो गई…

News Desk
2 Min Read

इन्फोसिस के फाउंडर सुधा मू्र्ति अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। परोपकार से जुड़े कामों में सक्रिय सुधा मूर्ति अकसर लोगों को जिंदगी के मायने बताती दिखती हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी वह पहुंची तो चर्चा होने लगी। उनकी यह चर्चा किसी खास ड्रेस या जेवरात के लिए नहीं बल्कि सादगी के चलते हो रही है।

सुधा मूर्ति ने जेवर के नाम पर सिर्फ एक पतला सा मंगलसूत्र पहन रखा था। इसके लिए सोशल मीडिया पर उनकी खूब सराहना हो रही है। कई लोगों ने एक अरबपति महिला के सिर्फ एक मंगलसूत्र में दिखने पर तारीफ की है। 

नम्रता शिरोडकर ने इंस्टाग्राम पर सुधा मूर्ति के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘इस बुद्धिमान महिला के बारे में बहुत कुछ सुना था।

उनसे मुलाकात ने मेरे विश्वास को और मजबूत किया है।’मानसी पारेख ने भी सुधा मूर्ति के साथ एक तस्वीर साझा की है। उनकी पोस्ट पर सुधा मूर्ति की प्रशंसा करने वाले कमेंट्स भरे हुए हैं। 

एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘सुधा मूर्ति ने अनंत अंबानी की शादी के लिए भी अपनी सादगी नहीं छोड़ी। उनका दिल से सम्मान है।’ ए

क अन्य शख्स ने लिखा कि एक स्मार्ट और अरबपति महिला को सिर्फ एक मंगलसूत्र में देखना सुखद अनुभव है। राज्यसभा सदस्य मूर्ति को अकसर उनके सादे जीवन के लिए सराहा जाता है।

उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी सादगी को लेकर बताया था कि काशी में की गई एक प्रतिज्ञा के चलते बीते 30 सालों से कोई नई साड़ी नहीं खरीदी है।

The post अनंत अंबानी की शादी में सुधा मूर्ति की सादगी ने लूटी महफिल, तस्वीर वायरल हो गई… appeared first on .

Share this Article