Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर पुलिस कर्मियों के लिए सख्त निर्देश: बिना हेलमेट दोपहिया चलाया तो कटेगा 1000 रुपए का चालान

News Desk
1 Min Read

रायपुर

रायपुर पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है. सभी पुलिस कर्मियों को दो पहिया वाहन का इस्तेमाल करतने समय हेलमेट लगाया अनिवार्य कर दिया गया है. निर्देश का उल्लंघन करने पर जुर्माने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी. इस संबंध में आदेश जारी किया गया है.

कितना होगा जुर्माना, क्या होगी कार्रवाई ?
पुलिस अधिकारी या कर्मचारी बिना हेलमेट वाहन चलाते मिला तो उसपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 1,000 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा. जारी आदेश में बताया गया कि विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी और सजा का उल्लेख संबंधित कर्मचारी के सेवा पुस्तिका में दर्ज किया जाएगा.

Share this Article