SSC MTS & Havaldar Vacancy 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने MTS और हवलदार के रिक्त पदों को लेकर एक अहम सूचना जारी की है. जो भी MTS Havaldar भर्ती परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे इन बातों को ध्यान से पढ़ें.
अगर आपने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) में MTS और हवलदार के पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, तो उनके लिए SSC ने एक जरूरी सूचना जारी की है. इसके लिए SSC ने MTS और हवलदार परीक्षा 2023 के लिए भरे जाने वाले कुल पदों की लिस्ट जारी की है. जो उम्मीदवार मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से रिक्तियों की लिस्ट देख सकते हैं.
आधिकारिक नोटिस के अनुसार इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1773 पद भरे जाएंगे. कुल पदों में से 1171 पद MTS आयु वर्ग 18-25 वर्ष के लिए भरे जाएंगे, 206 पद MTS आयु वर्ग 18-27 वर्ष के लिए और 396 पद हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) के लिए भरे जाएंगे. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ssc.nic.in/SSCFileServer/Portal पर क्लिक करके भी वैकेंसी की लिस्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी लिस्ट देख सकते हैं.
SSC MTS & Havaldar Vacancy 2023 ऐसे करें चेक
SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा 2023 अंतिम रिक्तियों की सूची लिंक पर क्लिक करें.
एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार रिक्तियों की संख्या चेक करें.
पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2023 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1 सितंबर से 14 सितंबर तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी. रिजल्ट 7 दिसंबर, 2023 को घोषित किए गए. इसके अलावा उम्मीदवार इससे संबंधित अधिक विवरण के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

