Google Analytics —— Meta Pixel

एसएसबी जवान ने चुनाव ड्यूटी के दौरान की आत्महत्या, इंसास राइफल से खुद को मारी गोली

News Desk
1 Min Read

लोहरदगा। लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय स्थित कैंप में विधानसभा चुनाव ड्यूटी करने पहुंचे एसएसबी के जवान ने खुद के इंसास रायफल से गोली मार आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार अहले सुबह 4.30 बजे की है।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसबी के अधिकारी व जिले के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। मृतक की पहचान कर्नाटक राज्य निवासी अनप्पा दुग्गल के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि अनप्पा दुग्गल अहले सुबह 4.00 बजे तक गार्ड ड्यूटी करने के बाद दूसरे तल्ला के बाथरूम में गया और 4.30 बजे के करीब अपने इंसास रायफल से जबड़ा में गोली मारकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है।
 

Share this Article