Google Analytics —— Meta Pixel

सपा का  दावा – मनोज पांडेय बनेंगे यूपी की भाजपा सरकार में उप मुख्यमंत्री 

News Desk
2 Min Read

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि मनोज पांडेय, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं। यूपी में राज्यसभा चुनाव के दौरान मनोज पांडेय ने सपा से बगावत कर बीजेपी का रुख कर लिया था। वे रायबरेली स्थित ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे। 
सपा नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- राजनैतिक हलकों में चर्चा है कि मनोज पांडेय की भाजपा से जो डील हुई उन्हें उप-मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। ब्रजेश पाठक बसपा से भाजपा में 2017 में गये और मनोज पांडेय ने 2024 में सपा से भाजपा में शामिल हुए हैं।
सपा नेता ने लिखा कि- ब्रजेश पाठक केशव गैंग के सदस्य के रूप में योगी जी को हटाने की मुहिम का हिस्सा हैं। जानकारी जो दिल्ली से आ रही है दोनों उप मुख्यमंत्री गुजरात और बिहार के तर्ज पर हटाये जा सकते हैं। पाठक ने भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ। दिनेश शर्मा को निबटा कर कुर्सी हासिल की अब मनोज पांडेय इन्हें निबटाने जा रहे हैं। ये रस्साकशी बीजेपी को पाताल में ले जायेगी।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और बीजेपी नेता मनोज पांडेय के मुलाकात की एक एक्स पोस्ट पर जवाब देते हुए आईपी सिंह ने यह दावा किया। गुरुवार को ही ब्रजेश और मनोज की मुलाकात हुई थी। 

Share this Article