Google Analytics —— Meta Pixel

Sarkari Naukri: राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने 10000 से अधिक पदों पर निकाली वैकेंसी, आवेदन शुरू, 59000 होगी सैलरी

NEWSDESK
3 Min Read

Sarkari Naukri Bihar LRC Recruitment 2023: बिहार राजस्व और भूमि सुधार विभाग (BRLRC) ने अमीन सहित कई पदों (Bihar LRC Recruitment) पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी (job) के लिए अप्लाई करने से पहले इन बातों को गौर से पढ़ें.

Bihar LRC Recruitment 2023: बिहार राजस्व और भूमि सुधार विभाग (BRLRC) ने अमीन, विशेष सर्वेक्षण असिस्टेंट बंदोबस्त अधिकारी और कानूनगो के पदों (Bihar LRC Recruitment 2023) के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो भी इन पदों (Bihar LRC Recruitment) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से कुल 10101 रिक्तियां भरी जाएंगी. उम्मीदवार जो इन रिक्तियों के लिए इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन 12 मई तक या उससे पहले कर सकते हैं. इन पदों (Bihar LRC Bharti 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू हो गई है. उम्मीदवार जो भी इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे इन बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.

Bihar LRC Recruitment के तहत भरे जाने वाले पदों की संख्या
अमीन, विशेष सर्वेक्षण असिस्टेंट बंदोबस्त अधिकारी एवं कानूनगो- 10101 पद

Bihar LRC Bharti के लिए याद रखने वाली तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 13 अप्रैल
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 12 मई

Bihar LRC Recruitment के लिए क्या होगी शैक्षिक योग्यता
विशेष सर्वेक्षण असिस्टेंट बंदोबस्त अधिकारी: AICTE से मान्यता प्राप्त और संबंधित राज्यों के SBTE पंजीकृत संस्थानों से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट और सरकारी/पंजीकृत गैर-सरकारी संगठनों में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए.
विशेष सर्वेक्षण कानूनगो: संबंधित राज्यों के AICTE द्वारा अनुमोदित और SBTE पंजीकृत संस्थानों से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा और सरकारी/पंजीकृत गैर-सरकारी संगठनों में न्यूनतम 2 (दो) साल का कार्य अनुभव होना चाहिए.
विशेष सर्वेक्षण अमीन: AICTE द्वारा अनुमोदित और संबंधित राज्यों के SBTE पंजीकृत संस्थानों से सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए.
विशेष सर्वेक्षण क्लर्क: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों / संस्थानों से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.

Bihar LRC Bharti के लिए आयु सीमा
विशेष सर्वेक्षण असिस्टेंट बंदोबस्त अधिकारी – 21-31 वर्ष
विशेष सर्वेक्षण कानूनगो – 18-31 वर्ष
विशेष सर्वेक्षण अमीन – 18-31 वर्ष
स्पेशल सर्वे क्लर्क – 21-31 वर्ष

Bihar LRC Recruitment के तहत मिलने वाली सैलरी
विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त अधिकारी – 59000 रुपये + अन्य भत्ता
विशेष सर्वेक्षण अमीन – 31000 रुपये + अन्य भत्ता
विशेष सर्वेक्षण कानूनगो – 36000 रुपये + अन्य भत्ता
स्पेशल सर्वे क्लर्क – रु. 25000 + अन्य भत्ता
यहां देखें नोटिफिकेशन और अप्लाई करने का लिंक
Bihar LRC Recruitment 2023 नोटिफिकेशन
Bihar LRC Recruitment 2023 आवेदन लिंक

Bihar LRC Recruitment के लिए आवेदन शुल्क
यूआर / बीसी / ईबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 800 रुपये
एससी / एसटी / डीक्यू श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 400 रुपये

Share this Article