IPGL India Jobs: सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी है (Sarkari Naukri). इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) ने दो पदों पर वैकेंसी की घोषणा की है. इसके लिए ऑफलाइन आवेदन करने होंगे. इन नौकरियों के लिए अप्लाई करने की अधिकतम आयु सीमा 40 से 50 साल तक तय की गई है. इससे संबंधित जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट ipgl.co.in पर चेक कर सकते हैं.
(IPGL India Jobs). इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड में मैनेजर और डिप्टी मैनेजर पदों पर रिक्ति की घोषणा हुई है. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट ipgl.co.in पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. हालांकि आवेदन ऑफलाइन मोड में ही करना होगा.
सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए यह खास अवसर हो सकता है (Sarkari Naukri). इंडिया पोर्ट्स लिमिटेड में सरकारी नौकरी के लिए आवेदनकर्ता की अधिकतम उम्र 50 साल तक हो सकती है. अगर आप इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो जानिए वैकेंसी, एज लिमिट और सैलरी की सभी डिटेल्स (Government Jobs Notification).
मैनेजर पद के लिए नोट करें डिटेल्स (IPGL Manager Jobs)
इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड में मैनेजर की पोस्ट के लिए आवेदन करने से पहले ये डिटेल्स नोट कर लें-
शैक्षणिक योग्यता- मेकैनिकल, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री
अनुभव- मैनेजीरियल पोस्ट पर 17 सालों का कार्य अनुभव
उम्र सीमा- अधिकतम आयु 50 साल
सैलरी- 36,600/- से 62,000/- रुपये मासिक
डिप्टी मैनेजर पद के लिए नोट करें डिटेल्स (IPGL Deputy Manager Jobs)
इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर की पोस्ट के लिए आवेदन करने से पहले ये डिटेल्स नोट कर लें-
शैक्षणिक योग्यता- एचआर स्ट्रीम से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री
अनुभव- 5 साल का कार्य अनुभव
उम्र सीमा- अधिकतम आयु 40 साल
सैलरी- 24,900/- से 50,500/- रुपये मासिक
सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कैसे करें?
1- यहाँ दिए गए नोटिफिकेशन पर क्लिक करें.
2- नोटिफिकेशन के लास्ट में दिए गए एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें.
3- जॉब एप्लिकेशन भरकर नीचे दिए गए पते पर डाक के जरिए भेज दें.
इस पते पर भजें नौकरी का आवेदन
मैनेजिंग डायरेक्टर
इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड
4th फ्लोर, निर्माण भवन
मुजावर पखड़ी रोड
मझगांव, मुंबई 400010

