Sarkari Naukri 2023 Live Updates, JKPSC Recruitment 2023: ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है, उनके पास 1.60 लाख की सैलरी पाने तक का सुनहरा अवसर है. जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) के तहत जल शक्ति विभाग (Jal Shakti Department) में नौकरियां निकली हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इससे संबंधित पूरी जानकारी (JKPSC Bharti 2023) इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.jkpsc.nic.in से भी ले सकते हैं.
JKPSC Recruitment 2023 Notification PDF: जल शक्ति विभाग (Jal Shakti Department) में नौकरी (Sarkari Naukri) तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके लिए जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के पदों पर भर्ती (JKPSC Recruitment 2023) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 30 मई से शुरू हो गई है और आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जून है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है
उम्मीदवार 30 जून से 2 जुलाई तक अपने आवेदन एडिट कर सकेंगे. JKPSC Bharti 2023 के तहत कुल 36 पदों को भरा जाएगा. अगर आप भी इन पदों (JKPSC AE Recruitment 2023) पर आवेदन करना चाह रहे हैं, तो नीचे दिए गए सभी आवश्यक बातों को ध्यान से आवश्य पढ़ें.
JKPSC के तहत कितने पदों पर होगी बहाली
यह भर्ती अभियान जल शक्ति विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 36 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है.
JKPSC AE के लिए कितनी होनी चाहिए आयुसीमा
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी अधिकतम आयुसीमा 40 वर्ष होनी चाहिए.
JKPSC Recruitment के लिए क्या है शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.
देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
JKPSC Recruitment 2023 के लिए अप्लाई लिंक
JKPSC Recruitment 2023 के लिए नोटिफिकेशन
JKPSC Bharti के लिए देने होंगे आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹1000 का भुगतान करना होगा. अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ₹1000 देना होगा जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 रुपये का भुगतान करना होगा. PHC के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है.

