Google Analytics —— Meta Pixel

परमेश्वरी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 1.80 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी…..

News Desk
1 Min Read

रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने तखतपुर नगर पालिका में परमेश्वरी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 79 लाख 60 हजार रुपए की पुनरीक्षित स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने तखतपुर नगर पालिका में परमेश्वरी तालाब के पहले चरण के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 18 लाख 72 हजार रुपए, दूसरे चरण के कार्य के लिए 84 लाख 97 हजार रुपए तथा तीसरे चरण के लिए 73 लाख 85 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नगर पालिका के अधिकारियों को सौंदर्यीकरण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Share this Article