Google Analytics —— Meta Pixel

सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत और 10 घायल

News Desk
2 Min Read

भावनगर। गुजरात के भावनगर जिले में भीषण सड़क हुआ है। भावनगर-तलाजा हाईवे पर एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा तलाजा तालुका गांव के ट्रैपज के पास हुआ।

6 लोगों की मौके पर मौत, 10 घायल
हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना के बाद 108 और पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल लेकर गए। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच कर रही है। 

बस ने डंपर ट्रक को पीछे से टक्कर मारी
पुलिस ने बताया कि गुजरात के भावनगर जिले में हुए हादसे में एक निजी बस और डंपर ट्रक में ये टक्कर हुई।पुलिस अधीक्षक हर्षद पटेल के अनुसार, हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ, जब बस भावनगर से महुवा की ओर जा रही थी। बस ने डंपर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

बस का दाहिना हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त 
पुलिस ने कहा कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का दाहिना अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Share this Article