Google Analytics —— Meta Pixel

RCB vs DC: RCB के खिलाफ ऋषभ पंत नहीं तो कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान? हेड कोच ने बताया नाम

NEWSDESK
2 Min Read

एक आईपीएल मैच के लिए सस्पेंड होने के बाद ऋषभ पंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में बड़ा सवाल है कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी इस मैच में कौन संभालेगा? टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने मुकाबले से पहले नाम का खुलासा कर दिया है.

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को आईपीएल 2024 में एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले टीम के अगले मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में बड़ा सवाल है कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी इस मैच में कौन करेगा? इस अहम मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने उस नाम का खुलासा कर दिया है. बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो बचे हुए दोनों मैच जीतने ही होंगे.

दरअसल, आईपीएल 2024 के तीन मैचों में स्लो ओवर रेट के दोषी पाए जाने के बाद दिल्ली कैपिटल के कप्तान ऋषभ पंत को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया. सिर्फ सस्पेंड ही नहीं, उन पर आईपीएल की आचार संहिता के तहत 30 लख रुपए का भारी जुर्माना भी ठोका गया है. ऐसे में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत की जगह अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान होंगे.

Share this Article