Google Analytics —— Meta Pixel

रतन टाटा को अमेरिका में हुआ था प्यार, लेकिन प्रेमिका ने भारत जाने से किया इनकार…

News Desk
2 Min Read

रतन टाटा का बुधवार को निधन हो गया।

उनके नहीं रहने की खबर सुन देश-दुनिया के लोग भावुक हैं।

रतन टाटा ने भले ही ताउम्र शादी नहीं की, पर एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने शादी कर घर बसाने की सोच ली थी। रतन टाटा को प्यार हो गया था, लेकिन शादी की मंजिल तक नहीं पहुंच सका।

खुद रतन टाटा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब तक आप बूढ़े नहीं हो जाते हैं, तब तक किसी को भी बूढ़े होने का मन बिलकुल नहीं करता है।

रतन टाटा को अमेरिका में हुआ था प्यार

अपनी छोटी सी लव स्टोरी पर दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया था कि रतन टाटा को भी प्यार हुआ था।

वह भी एक बार नहीं, बल्कि चार बार हुआ था। जब वे लॉस एंजिल्स (यूएस) में थे, तो एक आर्किटेक्चर फर्म में काम करते थे। इस दौरान ही उनकी एक लड़की से मुलाकात हुई और प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे।

लेकिन प्रेमिका ने भारत आने से किया इनकार

इस बीच उनकी दादी बीमार हो गयीं। इसके बाद वे भारत आ गए। उन्हें उस वक्त लगा कि जिस लड़की को चाहते हैं, वह भी उनके प्यार में भारत चलने के लिए तैयार हो जाएगी।

लेकिन वह तैयार नहीं हुई, क्योंकि 1962 का भारत-चीन युद्ध शुरू हो गया था। इसके बाद टाटा उस लड़की से अलग हो गये।

चार बार हुआ था प्यार

वहीं, उस लड़की ने बाद में शादी कर ली, पर रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की। उन्होंने यह भी बताया कि वे चार बार प्यार में पड़े और चारों बार शादी के करीब पहुंचने के बावजूद अलग-अलग कारणों से शादी नहीं कर पाये। उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें ऐसा कोई सही शख़्स मिलता तो वे शादी कर लेते चाहे उम्र कुछ भी हो।

The post रतन टाटा को अमेरिका में हुआ था प्यार, लेकिन प्रेमिका ने भारत जाने से किया इनकार… appeared first on .

Share this Article