Google Analytics —— Meta Pixel

पंद्रह दिनों बाद 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा रांची का तापमान; इन दो जिलों में लू का कहर

News Desk
2 Min Read

पिछले एक महीन से लू से परेशान राज्यवासियों को रविवार को रांची समेत कुछ स्थानों पर मौसम की नरमी से आंशिक राहत मिली। हालांकि पलामू, गोड्डा, धनबाद, रामगढ़, चतरा और बोकारो समेत कई जिलों में लोग गर्मी और लू से परेशान रहे। इन स्थानों का तापमान 41 से 44 डिग्री के बीच रहा।

रविवार को सबसे अधिक अधिकतम 44.5 डिग्री तापमान डाल्टनगंज का रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम 24.2 डिग्री तापमान चाईबासा का रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में 39 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और आंधी के साथ बहुत हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 16 मिमी पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में हुई।

पलामू जिलों में हीटवेव को लेकर आरेंज अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो रांची में 17 से 22 जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और इस दौरान कहीं कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने गढ़वा और पलामू जिलों में हीटवेव को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।

पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग जिलों में भी अभी हीटवेव की स्थिति बनी रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
 

Share this Article