Google Analytics —— Meta Pixel

Rajasthan Election 2023: BJP की 83 उम्मीदवारों की सूची जारी, वसुंधरा पांचवीं बार झालरापाटन से मैदान में

NEWSDESK
6 Min Read

Rajasthan Election 2023: भाजपा अब तक 124 नामों का एलान कर चुकी है। दूसरी सूची में पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर मौजूदा नेता प्रतिपक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राजघरानों से ताल्लुक रखने वाले नेताओं के नाम शामिल हैं। देखें पूरी सूची…

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 83 उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी कर दी। एक दिन पहले ही दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें इन नामों पर अंतिम मुहर लगी थी। पहली सूची में भाजपा ने 41 उम्मीदवार घोषित किए थे। भाजपा अब तक 124 नामों का एलान कर चुकी है, जबकि 76 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है।

वसुंधरा झालरापाटन से मैदान में
चुनाव की सरगर्मी जब से शुरू हुई, तब से सबसे बड़ा सवाल यही था कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की क्या भूमिका होगी और क्या वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगी? भाजपा की दूसरी सूची में सबसे बड़ा नाम वसुंधरा राजे का ही है। वे झालावाड़ की झालरापाटन विधानसभा सीट से पांचवीं बार चुनाव लड़ेंगी।

नेता प्रतिपक्ष की सीट बदली, पूनिया को आमेर से टिकट
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी गई है। वे इस बार चुरू जिले की तारानगर से चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार वे चुरू से जीते थे। चुरू से उनकी जगह हरलाल सहारण को टिकट दिया गया है। आमेर से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को टिकट दिया गया है।

राजवी की सीट बदली, कांग्रेस से आईं ज्योति मिर्धा नागौर से उम्मीदवार
कांग्रेस से भाजपा में आईं पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा को नागौर से उम्मीदवार बनाया गया है।  पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी को चित्तौड़गढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। वे पिछली बार जयपुर की विद्याधर नगर सीट से चुनाव लड़े थे, जहां से इस बार भाजपा ने सांसद और जयपुर के पूर्व शाही घराने से ताल्लुक रखने वालीं दीया कुमारी को टिकट दिया है। राजसमंद से दीप्ति माहेश्वरी को टिकट दिया गया है। वे दिवंगत भाजपा नेता रहीं किरण माहेश्वरी की बेटी हैं। यहां हुए उपचुनाव में दीप्ति ही निर्वाचित हुई थीं।

पूर्व राजघराने से जुड़े मेवाड़ और सिद्धि कुमारी यहां से लड़ेंगे चुनाव
नाथरद्वारा से कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़ को टिकट दिया गया है। मेवाड़ के पूर्व शाही घराने से ताल्लुक रखने वाली विश्वराज कुछ दिन पहले भाजपा में शामिल हुए थे। यहां से विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं। कांग्रेस ने दोबारा जोशी को ही यहां से मैदान में उतारा है। बीकानेर के पूर्व राजघराने से संबंध रखने वालीं सिद्धि कुमारी को बीकानेर पूर्व से फिर से चुनाव लड़ेंगी। पिछली बार वे इस सीट से जीती थीं।

वसुंधरा के इन समर्थकों को भी मिला टिकट
वसुंधरा के समर्थकों को भी भाजपा की दूसरी सूची में मौका मिला है। प्रताप सिंह सिंघवी को छाबड़ा सीट से फिर से टिकट मिला है। वे यहीं से मौजूदा विधायक हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कालीचरण सराफ को भी मालवीय नगर से फिर से टिकट मिला है। 

यहां देखें पूरी सूची 

विधानसभा सीट उम्मीदवार
रायसिंहनगर (अजा) बलवीर सिंह लूथरा
अनूपगढ़ (अजा) संतोष बावरी
सांगरिया गुरदीप सिंह शहपीणी
पीलीबंगा (अजा) धर्मेन्द्र मोची
नोहर अभिषेक मटोरिया
बीकानेर पश्चिम जेठानन्द व्यास
बीकानेर पूर्व सिद्धी कुमारी
लूणकरणसर सुमित गोदारा
नोखा बिहारीलाल विश्नोई
तारानगर राजेंद्र राठौड़
चूरू हरलाल सहारण
रतनगढ़ अभिनेश महर्षि
सुरजगढ़ सन्तोष अहलावत
धोद (अजा) गोवर्धन वर्मा
नीम का थाना प्रेमसिंह बाजौर
श्रीमाधोपुर झाबर सिंह खर्रा
चौमूं रामलाल शर्मा
फुलेरा निर्मल कुमावत
आमेर सतीश पूनिया
मालवीय नगर कालीचरण सराफ
सांगानेर भजन लाल शर्मा
बगरू (अजा) कैलाश चन्द वर्मा
चाकसू (अजा) रामवतार बैरवा
मुण्डावर मंजीत धर्मपाल चौधरी
थानागाजी हेम सिंह भड़ाना
अलवर शहर संजय शर्मा
डीग-कुम्हेर डॉ. शैलेश सिंह
धौलपुर डॉ. शिवचरण कुशवाहा
खंडार (अजा) जितेन्द्र गोठवाल
मालपुरा कन्हैयालाल चौधरी
पुष्कर सुरेश सिंह रावत
अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी
अजमेर दक्षिण (अजा) अनिता भदेल
नसीराबाद रामस्वरूप लांबा
ब्यावर शंकर सिंह रावत
जायल (अजा) डॉ. मन्जू बाघमार
नागौर डॉ. ज्योति मिर्धा
मेडता (अजा) लक्ष्मणराम मेघवाल (कलरू)
मकराना सुमिता भींचर
परबतसर मानसिंह किनसरिया
नावां विजय सिंह चौधरी
जैतारण अविनाश गहलोत
सोजत (अजा) शोभा चौहान
पाली ज्ञानचंद पारख
बाली पुष्पेन्द्रसिंह राणावत
सुमेरपुर जोराराम कुमावत
सूरसागर देवेन्द्र जोशी
पोकरण महंत प्रतापपुरी महाराज
सिवाना हम्मीर सिंह भायल
चौहटन (अजा) आदुराम मेघवाल
आहौर छगन सिंह राजपुरोहित
जालौर (अजा) जोगेश्वर गर्ग
सिरोही ओटाराम देवासी
पिण्डवाड़ा-आबू (अजजा) समाराम गरासिया
रेवदर (अजा) जगसीराम कोली
गोगुंदा (अजजा) प्रतापलाल गमेती
झाड़ौल (अजजा) बाबूलाल खराडी
उदयपुर ग्रामीण (अजजा) फूल सिंह मीणा
उदयपुर ताराचंद जैन
सलूम्बर (अजजा) अमृतलाल मीणा
धरियावद (अजजा) कन्हैया लाल मीणा
आसपुर (अजजा) गोपीचंद मीणा
घाटोल (अजजा) मानशंकर निनामा
गढ़ी (अजजा) कैलाश चन्द्र मीणा
चित्तौड़गढ़ नरपत सिंह राजवी
निम्बाहेड़ा चन्द कृपलानी
बाड़ी सादड़ी गौतम सिंह डाक
प्रतापगढ़ (अजजा) हेमंत मीणा
कुम्भलगढ़ सुरेन्द्र सिंह राठौड़
राजसमंद दीप्ती महेश्वरी
नाथद्वारा कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़
आसीन्द झब्बर सिंह सांखला
भीलवाड़ा विट्ठलशंकर अवस्थी
जहाजपुर गोपीचंद मीणा
माण्डलगढ़ गोपाल लाल शर्मा
बूंदी अशोक डोगरा
सांगोद हीरालाल नागर
कोटा दक्षिण संदीप शर्मा
छाबड़ा प्रताप सिंह सिंघवी
डग (अजा) कालूलाल मेघवाल
झालरापाटन वसुन्धरा राजे
खानपुर नरेन्द्र नागर
मनोहर थाना गोविन्द रानीपुरिया
Share this Article