Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर : राज्यपाल से राज्य के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने की मुलाकात

NEWSDESK
1 Min Read
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके

रायपुर, फरवरी 2023

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में राज्य के जनप्रतिनिधि, विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं गणमान्य नागरिकों ने की मुलाकात। सभी लोगों ने राज्यपाल सह कुलाधिपति के रूप में छत्तीसगढ़ के हित में कार्य करने के लिए, राज्यपाल को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी ने राज्यपाल सुश्री उइके को मणिपुर राज्य का राज्यपाल बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल से पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम, पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, इंडियन रेडक्रास सोसायटी के चेयरमेन श्री अशोक अग्रवाल, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति डॉ. ए.डी.एन. वाजपेयी, पं. रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के.एल.वर्मा, महात्मागांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.एस.कुरील, डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि श्री विनोद नागवंशी एवं सुभाष परते, श्री अखिल जैन, श्री मनोज गोयल, श्री मिथिलेश मिश्रा एवं श्रीमती ममता साहू  ने मुलाकात की।

Share this Article