
29 मार्च को राजभवन में लेंगे शपथ
रायपुर, 28 मार्च 2023


छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा आज राजधानी रायपुर के विमानतल माना पहुंचे। विमानतल पर बिलासपुर हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश श्री संजय के. अग्रवाल, श्री पी. सेम कोसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संतोष शर्मा, कलेक्टर श्री सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल, जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीशगण एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा 29 मार्च को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे।

