Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर : मंत्री मोहम्मद अकबर ने विधानसभा के नए कक्ष में बैठकर किया कामकाज

NEWSDESK
1 Min Read
मंत्री मोहम्मद अकबर

रायपुर । प्रदेश के वन,परिवहन,आवास,पर्यावरण,विधि विधाई कार्य मंत्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित अपने नवीन कक्ष डी 6 में बैठकर कामकाज किया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा रायपुर में सभी मंत्रियों तथा विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए नवीन सुसज्जित कक्ष बनाए गए हैं।इसका उदघाटन 1 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रीगण की उपस्थिति में किया था।मंत्रीगण के पुराने कक्ष की तुलना में नवीन कक्ष बड़े आकार के हैं तथा कामकाज की दृष्टि में सुसज्जित है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च से प्रारंभ हुआ है जो 24 मार्च तक आहूत है।

Share this Article