Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर : कलेक्टर श्री ध्रुव ने आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण 2023 का किया निरीक्षण

NEWSDESK
1 Min Read
कलेक्टर श्री ध्रुव ने आर्थिक

रायपुर, अप्रैल 2023

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर  श्री पी.एस. ध्रुव ने आज मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पेंड्री एवं घुटरा में चल रहे आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण 2023 का निरीक्षण किया। 

आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण कार्य हेतु भरतपुर विकासखंड में 13 सेक्टर – 89 प्रगणक दल, मनेंद्रगढ़ विकासखंड में 12 सेक्टर – 81 प्रगणक दल और खड़गवां विकासखंड में 11 सेक्टर – 90 प्रगणक दल का गठन किया गया हैं। सभी प्रगणक दलों के द्वारा अपने अपने आबंटित ग्रामों में जाकर आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा हैं। सेक्टर सुपरवाइजर द्वारा प्रगणक दलों से परस्पर समन्वय बनाकर कार्य करने निर्देशित किया गया है। जिला स्तर पर आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण कार्य की सतत निगरानी और समन्वय के लिए जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

Share this Article