Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री शंकर तिवारी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री शंकर तिवारी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल और मीडिया प्रतिनिधियों ने आज बीजापुर में प्रेसवार्ता के पहले दो मिनट का मौन धारण कर श्री तिवारी को श्रद्धांजलि दी।
श्री तिवारी का रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बस्तर की पत्रकारिता में सक्रिय रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री तिवारी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Share this Article