Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने फिंगेश्वर के किसान श्री बिसेलाल साहू के यहां किया भोजन ग्रहण

NEWSDESK
2 Min Read
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

परोसा गया पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन

परिवारजनों ने मुख्यमंत्री का उत्साह एवं आत्मीय भाव से किया स्वागत

रायपुर, 05 दिसम्बर 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम  के दौरान   आम जनता से सीधा संवाद कर  ना केवल उनकी समस्याओ का निराकरण कर रहे, बल्कि छत्तीसगढ़िया संस्कृति, खानपान और जीवनशैली को भी बढ़ावा दे रहे हैं।  मुख्यमंत्री श्री बघेल आज भोजन ग्रहण करने फिंगेश्वर में किसान श्री बिसेलाल साहू के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री के घर पहुंचने पर श्री बिसेलाल के परिवार वालों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
      मुख्यमंत्री श्री बघेल को पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन परोसा गया। पारंपरिक तरीके से कांसे की थाली में परोसे गए भोजन में  बथुआ भाजी, तिवरा भाजी, जिमिकंदा, दाल पालक, बिजौरी, गुलगुला और सिलबटे से पीसा हुआ टमाटर की चटनी का मुख्यमंत्री ने सादगी के साथ ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री बिसेलाल के परिवार वालों का हाल चाल पूछा और  स्नेह के साथ परोसे  गए स्वादिष्ट भोजन के लिए उनको धन्यवाद दियाI श्री बिसेलाल साहू  के घर पर मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मत्री श्री अमरजीत भगत, राजिम विधानसभा के विधायक श्री अमितेश शुक्ल, अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी साथ में भोजन ग्रहण किया।

Share this Article